CG Deled Counselling 2025 : डीएलएड, बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू, जानें ऑनलाइन पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क का विवरण

Published On: August 30, 2025
Follow Us

छत्तीसगढ़ में बीएड, डीएलएड, बीए बीएड और बीएससी बीएड में प्रवेश के लिए 29 अगस्त से काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. बीएड व डीएलएड में सीट आबंटन की प्रक्रिया प्री बीएड और प्री डीएलएड परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर की जाएगी.

डी.एल.एड. कोर्स के ऑनलाइन पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज
1. प्री. डी.एल.एड. परीक्षा 2025 की अंकसूची.
2. अर्हकारी परीक्षा – हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट (10+2) परीक्षा की अंकसूची |
3. जन्मतिथि हेतु 10वीं/12वीं की अंकसूची या सक्षम अधिकृत प्राधिकारी/संस्था से प्रदान किया गया जन्म प्रमाण पत्र.
4. आरक्षित वर्ग व संवर्ग हेतु निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र.
5.   छ.ग. डी.एड. प्रवेश नियम 2007 के 3 (ख) के तहत छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र.

काउंसलिंग सीट्स आबंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के लिए काउंसलिंग शुल्क 300 रुपये की राशि जमा करना अनिवार्य होगा.

यहाँ से कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण – क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment